{"_id":"68225f66fb7e1da00607d68b","slug":"the-process-of-departure-for-hajj-will-stop-from-may-14-in-the-capital-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1200367-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में 14 मई से थम जाएगा हज के लिए रवानगी का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में 14 मई से थम जाएगा हज के लिए रवानगी का सिलसिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से 14 मई को अंतिम उड़ान के साथ हज यात्रियों की रवानगी सिलसिला भी थम जाएगा।
हज यात्रा के चौदहवें दिन सोमवार को राजधानी से सोहलवीं उड़ान के जरिए 275 आजमीन मदीना मुनव्वरा भेजे गए। राजधानी से अब तक विभिन्न जिलों के 4572 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से हज की अंतिम उड़ान 30 मई को होगी।
प्रदेश से इस बार 13748 यात्रियों को हज भेजा जाना था। इनमें से 8248 यात्री दिल्ली और 5500 आजमीन को लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना किया जा रहा है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से अब तक 4572 हज यात्रियों की रवानगी हो चुकी है। अब सिर्फ 928 यात्रियों को मदीना मुनव्वरा भेजा जाना रह गया है। पश्चिमी यूपी के करीब 2770 हज यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से भेजे गए हैं। राजधानी से 14 मई और दिल्ली से 30 मई को हज यात्रियों की आखिरी उड़ान रवाना होगी। उड़ान स्थल की चॉइस का विकल्प लेने वाले 6 हज यात्रियों को मुम्बई से रवाना किया गया है। हज यात्रियों की मदद के लिए दो स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आफताब और अशर अहमद को भेजा गया है।