फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The problem of road, water and choked drain is faced by a population of three thousand

Lucknow News: तीन हजार की आबादी के सामने सड़क, पानी व चोक नाली की समस्या

Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The problem of road, water and choked drain is faced by a population of three thousand
खस्ताहाल सड़क।
लखनऊ। हंसखेड़ा स्थित अटल कॉलोनी के करीब 3,000 निवासी खस्ताहाल सड़कों, चोक नालियों, पेयजल संकट और कूड़े के ढेर के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसका शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। 2006 से यह कॉलोनी डूडा के अधीन है, लेकिन सुविधाएं अब भी दूर की बात है।
विज्ञापन


कॉलोनी की 700 मीटर लंबी सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की बारिश में ही सड़क लबालब भर जाती है, जिससे राहगीर फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। करीब दो महीने पहले सीवर लाइन बिछाने के नाम पर पूरी सड़क खोद दी गई थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की गई। नालियों की भी सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन


22 साल से पेयजल संकट, नलकूप सिर्फ नाम का

2003 में कॉलोनी में एक नलकूप लगाया गया था, लेकिन वह चालू ही नहीं हुआ। 22 वर्षों से यहां के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। मजबूरी में उन्हें टैंकर या निजी संसाधनों से पानी जुटाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की जगह बना कूड़ाघर, अतिक्रमण भी

कॉलोनी में पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन कूड़ाघर में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय दुकानदार और कुछ अतिक्रमणकारी इस जगह का मनमाना इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्क न होने से बच्चों के लिए खेलने की जगह नहीं है। क्षेत्र में दुर्गंध व बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।



Iस्थानीय लोग बोलेI

Iसीवर पाइप तो बिछा दी गई, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई। नाली चोक है, गंदा पानी जमा रहता है। I

I-धर्मपालI

Iहर गली में गड्ढे हैं, बारिश में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। गिरने का डर हर वक्त बना रहता है।I

I- आशीष कुमारI

Iमंदिर के सामने ही सड़क टूट चुकी है और गंदा पानी जमा है। श्रद्धालुओं को पूजा करने जाना भी मुश्किल हो गया है।I

I- सुनीता कश्यपI

Iबच्चों को स्कूल भेजने में बहुत परेशानी होती है। जूते-मोजे और कपड़े कीचड़ में खराब हो जाते हैं। I

I- राजकुमारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article