फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The prize-winning man who duped people in the name of jobs in educational institutions was arrested

Lucknow News: शैक्षणिक संस्थानों में नौकरी के नाम पर ठगने वाला इनामी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The prize-winning man who duped people in the name of jobs in educational institutions was arrested
इनामी श्याम।
लखनऊ। बीचएयू व अन्य नामी शैक्षणिक संस्थानों में नौकरी का झांसा देकर 16 लोगों से 85 लाख रुपये ऐंठने वाले इनामी को हजरतगंज पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार का इनाम था। पुलिस आरोपी के साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी श्याम कुंवर दुबे है। इसके खिलाफ 21 नवंबर 2023 को सीतापुर रोड निवासी अमित कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। दो दिसंबर 2020 में अमित नौकरी की तलाश में थे। इस बीच उनकी मुलाकात श्याम से हुई थी। आरोपी ने उन्हें बीएचयू, नगर निगम व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में क्लर्क, हेड क्लर्क और चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


अमित व उनके 15 दोस्तों ने आरोपी व उसके साथी को 85 लाख रुपये दिए थे। श्याम ने पीड़ितों को फर्जी प्रशिक्षण व नियुक्ति पत्र भी दिए थे। इसके बाद से आरोपी भागा चल रहा था। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। साथ ही कुर्की के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में भी दर्ज है ठगी का केस

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी श्याम कुंवर के खिलाफ ठगी का एक और मुकदमा वाराणसी के चेतगंज थाने में दर्ज है। वह पकड़ा न जाए इसलिए आरोपी कभी बाबा जी तो कभी गुरुजी उर्फ सत्येंद्र कुमार पांडेय नाम रखकर छिप रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed