{"_id":"688bd070854d0149090d65bf","slug":"the-private-secretary-molested-her-the-minister-called-the-police-and-sent-her-to-the-police-station-lucknow-news-c-13-knp1002-1319279-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी सचिव ने की छेड़छाड़, मंत्री ने पुलिस बुलाकर भिजवाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी सचिव ने की छेड़छाड़, मंत्री ने पुलिस बुलाकर भिजवाया थाने
विज्ञापन
पूछताछ के लिए आरोपी को थाने लेकर जाती पुलिस।
लखनऊ। मंत्री असीम अरुण से बृहस्पतिवार को एक महिला कर्मचारी ने शिकायत कर उनके निजी सचिव जय किशन सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने रोते हुए आपबीती बताई। महिला की पीड़ा सुनने के बाद मंत्री ने गोमतीनगर पुलिस को बुलाकर आरोपी को थाने भिजवा दिया।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की। हालांकि पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया। गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन के एक सरकारी दफ्तर में महिला आउट सोर्सिंग पर काम करती है। बृहस्पतिवार को मंत्री अपने दफ्तर में मौजूद थे। इसी बीच महिला फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने रोते हुए बताया कि निजी सचिव अक्सर उसे अपने कमरे में बुलाते हैं। इसके बाद आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। मंत्री के पूछने पर महिला ने विस्तार से पूरी बात बताई।
आरोप है कि 28 जुलाई को महिला दफ्तर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने जब शिकायत करने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। परेशान होकर पीड़िता घर चली गई थी। आरोपी अक्सर महिला के कपड़ों के बारे में भी टिप्पणी करता था और ऊंची पहुंच बताता था। बृहस्पतिवार को मंत्री के दफ्तर पहुंचने की जानकारी होने पर महिला वहां पहुंची और शिकायत की।
विज्ञापन
निजी सचिव की हरकतों की जानकारी पाकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस बुलाकर दफ्तर से ही आरोपी को सीधे थाने भिजवा दिया। आरोपी को साथ लेकर जाते हुए पुलिस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
डीसीपी शशांक सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की गई। गिरफ्तारी लायक धाराएं न होने के कारण आरोपी को नोटिस देकर उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।