फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the private doctor was doing surgery in civil hospital

प्राइवेट डॉक्टर सिविल अस्पताल में कर रहा था ऑपरेशन, जांच के आदेश

Tue, 16 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
the private doctor was doing surgery in civil hospital
सिविल अस्पताल में एक प्राइवेट डॉक्टर महीनों से मरीजों के ऑपरेशन कर रहा था। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक खलबली मची हुई है। आनन-फानन अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

सिविल में निजी अस्पताल का एक डॉक्टर महीनों से मरीजों का ऑपरेशन कर हजारों रुपये का खेल कर रहा था। सोमवार को भी वह डॉक्टर सिविल अस्पताल की ओटी में आयुष्मान कार्ड धारक झारखंड निवासी एक मरीज का ऑपरेशन करने पहुंच गया। डॉक्टर ने मरीज का हिप रिप्लेसमेंट किया। इसकी जानकारी जब अस्पताल प्रबंधन को हुई तो हड़कंप मच गया। अस्पताल ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी डॉक्टर सिविल अस्पताल में ही सीनियर रेजिडेंट पद पर तैनात था। कोरोना काल में कोविड-19 ड्यूटी लगने के बाद उसने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

तबसे वह निजी प्रैक्टिस करता है। बताया गया है कि सिविल अस्पताल के पास ही उसकी क्लीनिक भी है, जहां आने वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए वह सिविल अस्पताल ले जाया करता था। सबसे अहम यह है कि यह डॉक्टर पिछले कई माह से मरीजों के ऑपरेशन अस्पताल में आकर करता रहा, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा का कहना है कि पूरे मामले की दो दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed