फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Principal had to complain upside down, the student had to post obscene messages and comments.

प्रधानाचार्य को शिकायत करना पड़ा उल्टा, छात्रा को अश्लील मैसेज और कमेंट कर था प्रधानाचार्य

Wed, 17 Feb 2021 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
The Principal had to complain upside down, the student had to post obscene messages and comments.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मलिहाबाद में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को छात्रा के दोस्त पर वसूली व धमकी देने की शिकायत करना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने जांच किया तो मामला ही दूसरा निकला। प्रधानाचार्य ही अपने स्कूल की 11वीं की छात्रा को अश्लील कमेंट व मैसेज करने के दोषी पाए गए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मलिहाबाद के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा को कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र कुमार त्रिपाठी कॉल कर रोज हालचाल पूछते हैं। कभी-कभी उसे रास्ते में मिलने के बाद अपनी गाड़ी में बैठाकर कॉलेज तक लेकर जाते हैं। इस दौरान उनके बातचीत का लहजा भी बदल गया। कुछ संदेह होने लगा। इसी बीच प्रधानाचार्य ने छात्रा के मोबाइल पर कई अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज व कमेंट भेजे। छात्रा ने प्रधानाचार्य को अपने पिता की उम्र का हवाला दिया, लेकिन उनकी हरकतें नहीं सुधरी।
विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजन व दोस्तों ने समझाने की कोशिश की
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने इसकी जानकारी परिवारीजन व अपने दोस्तों को दी। परिवारीजन व मित्रों ने प्रधानाचार्य रवींद्र त्रिपाठी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने धमकी दे डाली। इसके बाद शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर छात्रा के दोस्त के खिलाफ रंगदारी व धमकाने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दिए गए नंबरों को सर्विलांस पर लेकर छात्रा के दोस्त से पूछताछ शुरू की। इसके बाद सारा मामला सामने आया। दोस्त के बाद पुलिस ने छात्रा को थाने बुलाया। उससे बातचीत करने के बाद प्रधानाचार्य को थाने बुलाया। वहां कई घंटे तक पंचायत चली, जिसमें साफ हो गया कि रंगदारी व धमकाने की शिकायत गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद एसआई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
दोनो पक्षों की बातचीत के बाद प्रधानाचार्य की काली करतूत सामने आई। लेकिन छात्रा व उसके परिवारीजन लोकलाज के डर से शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने उनकी ओर से तहरीर का दो दिन तक इंतजार किया। इसके बाद दरोगा कुलदीप सिंह की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed