{"_id":"69bda8bd757d1cf1100f2bcf","slug":"the-power-of-lucknowi-bowlers-will-be-visible-in-ipl-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1655238-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईपीएल में दिखेगा लखनवी गेंदबाजों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईपीएल में दिखेगा लखनवी गेंदबाजों का जलवा
विज्ञापन
विप्रज निगम
लखनऊ। आईपीएल के 19वें संस्करण में लखनऊ के गेंदबाज भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इस आईपीएल में लेग स्पिनर जीशान अंसारी हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा विप्रज निगम पर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को धार देंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स में शामिल तेज गेंदबाज नमन तिवारी अपनी स्विंग और रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेते नजर आएंगे। उन्हें घरेलू परिस्थितियों का भी लाभ मिलेगा। लखनऊ के इन युवा गेंदबाजों को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए देखना रोमांचक होगा।
जीशान अंसारी
इस साल विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के आठ मैचों में 21 विकेट चटकाकर जीशान अंसारी ने टीम प्रबंधन का भरोसा जीता है। वह टी-20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट लेग स्पिनर के तौर पर पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। भले ही यूपी की रणजी टीम के लिए चयनकर्ताओं ने इन्हें नजरअंदाज कर दिया हो लेकिन इससे जीशान का महत्व कम नहीं होता। पावरप्ले, मध्य ओवरों और अंतिम ओवरों में विकेट लेने की ताकत उन्हें और भी घातक बनाती है। उन्हें गत वर्ष सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। गत वर्ष उन्होंने दस मैच में छह विकेट हासिल किए थे, लेकिन डेब्यू मैच में उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विप्रज निगम
विप्रज चालाक स्पिनर तो हैं ही साथ ही बल्लेबाजी में भी योगदान देना जानते हैं। मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले विप्रज निगम ने अपनी ज्यादातर क्रिकेट लखनऊ में ही खेला है। वह हर प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। पिछले आईपीएल में उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन की पारी खेल और एक विकेट लेकर अपने ऑलराउंड प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। 22 साल इस हरनफमौला खिलाड़ी यूपी टी-20 लीग में भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। ऐसे में वे आईपीएल कोई भी उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा।
विज्ञापन
नमन तिवारी
नमन तिवारी ने बतौर नेट बॉलर अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी। नेट में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अपनी स्विंग, रफ्तार और उछाल से सभी को काफी प्रभावित किया था। इस दौरान उन्होंने जहीर खान से भी काफी कुछ सीखा। यही कारण है कि इस साल एलएसजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 19 के मिनी ऑक्शन में एलएसजी ने उन्हें एक करोड़ रुपये देकर खरीदा। 2024 अंडर-19 विश्वकप में लगातार 145 किमी/घंटा की रफ्तार से स्विंग गेंदबाजी कर सभी को आकर्षित किया। अब वह लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार हैं।