फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The pothole on NK Road was not filled due to the dispute over whether it is a drain or a sewer.

Lucknow News: नाला है या सीवर, इसी विवाद में नहीं भरा एनके रोड का गड्ढा

Mon, 30 Sep 2024 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The pothole on NK Road was not filled due to the dispute over whether it is a drain or a sewer.

विज्ञापन




लखनऊ। हजरतगंज में 24 सितंबर को धंसी नवल किशोर रोड की मरम्मत का काम नगर निगम और जलकल की खींचतान में अटका पड़ा है। इनके इंजीनियर यह तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि सड़क सीवर लाइन में रिसाव की वजह से धंसी है या भूमिगत नाला में लीकेज होने से।



नवल किशोर रोड पर डूडा ऑफिस की ओर तिराहे पर करीब 15 फीट लंबाई और 5 फीट चौड़ाई में सड़क धंसी है। गड्ढे में गंदा पानी भरा है। नगर निगम के प्रभारी जोनल अभियंता किशोरी लाल का कहना है कि सड़क सीवर लाइन में लीकेज के कारण धंसी है। सीवर लाइन की मरम्मत जलकल विभाग कराएगा। उसके बाद सड़क नगर निगम बनाएगा।
विज्ञापन


वहीं जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने मरम्मत के लिए सीवर मेंटेनेंस का काम करने वाली निजी कंपनी शुएज इंडिया की टीम को भेजा था। टीम ने जांच के बाद बताया था कि सड़क भूमिगत नाला में लीकेज के कारण धंसी है। ऐसे में नगर निगम इसकी मरम्मत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क की मरम्मत का काम दो विभागों में फुटबॉल क्यों बना है, इस सवाल पर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार का कहना है कि सड़क की मरम्मत तो होगी... चाहे जलकल का काम हो या नगर निगम का। किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।



नगर निगम ने 22 और पीडब्ल्यूडी ने 3 किमी सडक के भरे गड्ढे

मुख्यमंत्री के आदेश के तहत 10 अक्तूबर तक सड़कों के गड्ढों को भरा जाना है। इसके लिए विभाग काम कर भी रहे हैं, लेकिन बारिश की वजह से रफ्तार धीमी हुई है। गड्ढों को भरने के लिए सिर्फ गिट्टी ही डाली जा रही है।


नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि रविवार को कुल मिलाकर 22 किमी सड़कों के गड्ढे भरे गए। बारिश के कारण तारकोल नहीं डाला गया, क्योंकि वह उखड़ जाएगा। जिन इलाकों में पैचवर्क किया गया, उनमें मड़ियांव गांव जानकीपुरम प्रथम वार्ड, न्यू जनपथ रोड अलीगंज और अयोध्यादास प्रथम वार्ड शामिल हैं। मरम्मत का काम सिर्फ डामर रोड पर ही नहीं, सीसी और इंटरलाकिंग रोड पर भी किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि रविवार को कुल तीन किमी सड़कों का पैच वर्क किया गया। इनमें लोहिया पथ और वेव मॉल के सामने की रोड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed