फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The post of the principal of Christian college, filed a case

फर्जीवाड़ा कर कब्जाया क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का पद, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The post of the principal of Christian college, filed a case
फर्जीवाड़े में दर्ज कराया गया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रिंसिपल नवीन प्रकाश मसीह ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि रोहित स्प्रिंग ने गलत व फर्जी तरीके से प्रिंसिपल के पद पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल नवीन प्रकाश मसीह का आरोप है कि रोहित स्प्रिंग गलत तरीके से खुद को प्रिंसिपल होना दर्शाया था।
जिसे राज्य सरकार ने शिकायत मिलने पर रद्द करते हुए नवीन को कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया, लेकिन आरोपी ने प्रिंसिपल दफ्तर में जबरन ताला डाला रखा है।
कैंट रोड लखनऊ पब्लिशिंग हाउस निवासी नवीन प्रकाश मसीह के अनुसार रोहित स्प्रिंग ने जबरन कॉलेज के कई कमरों में ताला डाल रखा है।
कई बार कहने पर वह भी ताला हटाने को तैयार नहीं हुए। उनके साथ अणिमा रिसाल, अक्षय, अजय रिसाल, नीतू स्प्रिंग और युवराज पाठक भी शामिल हैं।
नवीन के मुताबिक, डीआईओएस ने कार्यवाहक प्रिंसिपल के तौर पर उनके हस्ताक्षर भी प्रमाणित कर दिए हैं। ऐसे में रोहित स्प्रिंग गलत तरीके से काबिज हैं।
इसके कारण प्रबंधन में दिक्कत आ रही है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार मिश्र के मुताबिक, आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed