फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The poor fellow tickled them and conveyed a message about the harmful consequences of lying

Lucknow News: दो बेचारे ने गुदगुदाया, झूठ के नुकसान का दिया संदेश

Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The poor fellow tickled them and conveyed a message about the harmful consequences of lying
कैसरबाग ​स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। संस्कृति निदेशालय के सहयोग से वरिष्ठ रंगकर्मी शक्ति मिश्रा के निर्देशन में रविवार को बलराज साहनी सभागार में हास्य नाटक ‘दो बेचारे’ का मंचन हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी विजय वास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी दो दोस्तों सौरभ और प्रकाश के इर्द-गिर्द घूमती है। सौरभ वेतन बढ़वाने के लिए बॉस से झूठ बोल देता है कि उसकी शादी हो चुकी है। बॉस उसकी पत्नी के हाथ का खाना खाने के लिए रात आठ बजे घर आने की बात कहता है। इसके बाद दोनों दोस्त सौरभ के झूठ को सच साबित करने के लिए पत्नी की तलाश में जुट जाते हैं।
विज्ञापन

बॉस के आने से पहले मिर्जा शायर, किन्नर, संगीतकार और समाजसेवी तारा समेत कई किरदार साैरभ की मुश्किलें बढ़ाते हैं। अंततः तारा पत्नी बनने के लिए तैयार होती है। तारा के हाथ का खाना खाकर बॉस कहता है कि सौरभ बहुत भाग्यशाली है, जिसे अच्छा खाना बनाने वाली पत्नी मिली है। मेरी बीवी को तो चाय तक बनानी नहीं आती। जबकि तारा बॉस की पत्नी होती है। यह सच्चाई सामने आते ही पूरा मामला उलझ जाता है। हास्य के बीच नाटक ने संदेश दिया कि स्वार्थ के लिए बोला गया झूठ नई परेशानियों को जन्म देता है।

कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।

कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।

कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।

कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।

कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।

कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार नाटक का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed