फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The policeman was chased and beaten, then stabbed and left bleeding.

Lucknow News: सिपाही को दौड़ाकर पीटा, फिर चाकू मार कर किया लहूलुहान

Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The policeman was chased and beaten, then stabbed and left bleeding.
रायबरेली में शनिवार को खीरों थाना क्षेत्र के महरानी गंज बाजार में चाकू के हमले से घायल हुआ सिपा
विवाद की सूचना पर होमगार्ड के साथ पहुंचा था सिपाही, दो भाइयों ने बोला हमला
विज्ञापन

घायल आरक्षी को सीएचसी में कराया गया भर्ती, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के महरानीगंज बाजार में शनिवार की शाम विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और फिर चाकू मारकर घायल कर दिया गया। होमगार्ड ने भागकर जान बचाई। घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिपाही पर हमला करने वाले आरोपी दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

बरेली जिले के सईदपुर थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी सोनू पुत्र ऋषिपाल सिंह खीरों थाने के सेमरी पुलिस चौकी में सिपाही पद पर तैनात है। शनिवार की शाम चौकी में महरानीगंज बाजार से फोन पर सूचना दी गई कि दो युवक बाजार में गालीगलौज कर लोगों से विवाद कर रहे हैं। इस पर सिपाही सोनू होमगार्ड विमलेश के साथ मौके पर पहुंचा। सिपाही ने जैसे विवाद करने वालों की जानकारी करने का प्रयास किया। बस इतने में ही दो युवकों ने सिपाही को लात-घूसों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। चाकू सोनू के दाहिने पैर में कमर के नीचे लगने के बाद वह जमीन गिर गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गए। घायल सिपाही को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सिपाही के कमर के नीचे पैर में चाकू लगने से घाव है। इलाज किया जा रहा है। थानेदार देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed