फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The play Tesu played in Lucknow

Lucknow News: टेसू ने की हंसी की बौछार, संघर्ष को भी बनाया मजेदार

Tue, 14 Jan 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The play Tesu played in Lucknow
लखनऊ के वाल्मीकि रंगशाला में टेसू नाटक का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश के सहयोग से दिव्य सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से प्रस्तुत हास्य नाटक ‘टेसू’ ने सोमवार शाम वाल्मीकि रंगशाला में दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नरेंद्र पंजवानी के लेखन और निर्देशन में सजी इस प्रस्तुति ने जीवन में संघर्ष और मेहनत के महत्व को हंसी-ठिठोली के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी तीन बेरोजगार युवकों टेसू, प्रभा और उदय की है, जो नौकरी की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं। टेसू हर बात पर शायरी करता है। प्रभा खुद को सबसे स्मार्ट समझता है और आलसी उदय बात करते-करते सो जाता है। इन तीनों के कारनामे मंच पर हास्य पैदा करते हैं। जब एक फिल्म निर्माता टेसू को फिल्म में काम देने आता है तो तीनों उसकी बात सुने बिना उसे लजीज पकवानों में उलझा देते हैं। अंत में तीनों को समझ आता है कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

टेसू में संवाद और स्थिति पर आधारित कॉमेडी दर्शकों को लोटपोट करने में कामयाब रही। वहीं, मंच पर अनुराग शुक्ला, तरुण यादव, अक्षत ऋषि और लक्ष्मी निगम जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से पात्रों में जान फूंक दी। नरेंद्र पंजवानी ने कहा कि यह नाटक जीवन के संघर्ष को मुस्कान के साथ जीने का संदेश देता है। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed