{"_id":"66c664f186f0bf347b0d6df4","slug":"the-platform-was-repaired-and-tiles-were-installed-raebareli-news-c-101-1-slko1034-118561-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लेटफॉर्म को दुरुस्त कर लगा दिए टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लेटफॉर्म को दुरुस्त कर लगा दिए टाइल्स
Thu, 22 Aug 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर धंसे प्लेटफॉर्म को दुरुस्त करा दिया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब दो फिट का हिस्सा धंसने से टाइल्स उखड़ गए थे, इसकी खबर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्लेटफॉर्म धंसा, टाइल्स उखड़े शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इससे हरकत में आए अधिकारियों ने तेजी दिखाई और प्लेटफाॅर्म को दुरुस्त करा दिया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हर समय यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। ट्रेनों का आना-जाना लगा रहता है। इसी प्लेटफॉर्म पर पार्सल हॉल के सामने ट्रैक की तरफ का हिस्सा मंगलवार सुबह धंस गया था। करीब दो फिट का हिस्सा धंसने के कारण टाइल्स भी उखड़ गए थे। किसी भी ट्रेन के आने पर यात्रियों में उतरने और चढ़ने को लेकर भागदौड़ करनी पड़ती है।
धंसे प्लेटफॉर्म और उखड़ी टाइल्स की वजह से गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ था। इस समस्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो प्लेटफॉर्म दुरुस्त करा दिया गया। टाइल्स भी बराबर से लगा दिए गए। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) विजय श्रीवास्तव ने बताया कि समस्या का पता चलते ही इसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
एस्केलेटर और लिफ्ट सेवा रही ठप
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सेवा ठप हो गई है। बारिश का पानी टपकने की वजह से दोनों सेवाएं रोक दी गई हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। एस्केलेटर और लिफ्ट पर बनाए गए शेड से बारिश का पानी टपकता है, जिसकी वजह से एस्केलेटर के नीचे पानी भर गया है। लिफ्ट में भी पानी की वजह से उपकरण खराब होने का अंदेशा है। जब तक पानी टपकने की समस्या दूर नहीं हो जाती, दोनों सेवाएं बहाल होने की संभावना नहीं दिख रही है।
इन दोनों सेवाओं की जिम्मेदारी रेलवे के अवर अभियंता (विद्युत) एसएम मीणा के पास है। उन्होंने बताया कि पानी से उपकरण खराब होने का खतरा है। शेड से पानी टपक रहा है, जिसे सही कराना जरूरी है। यह काम निर्माण इकाई को करना है। इसके लिए निर्माण इकाई के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।