फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The plane was low on fuel, makes emergency landing in Lucknow

विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 13 Jun 2014 12:59 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
The plane was low on fuel, makes emergency landing in Lucknow

लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरी इंडिगो की एक फ्लाइट को ईंधन की कमी हो जाने पर आपातकालीन स्थिति में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विज्ञापन


विमान में क्रू मेंबर सहित 138 यात्री सवार थे। अमौसी से बृहस्पतिवार दोपहर 1:38 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-309 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

यह फ्लाइट 40 मिनट बाद दिल्ली पहुंची तो मौसम बेहद खराब था। पायलट को फ्लाइट उतारने का ग्रीन सिग्नल नहीं मिला तो वह आसमान में उड़ता रहा।

32 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के दौरान ही पायलट ने ईंधन कम होने का अलर्ट देखा।

पायलट ने यात्रियों को अवगत कराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

पायलट को तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने का निर्देश मिला तो वापसी का रुख किया।

इसी बीच अमौसी एयरपोर्ट पर तत्काल आठ एंबुलेंस सहित आपातकालीन इंतजाम किए गए। आपात इंतजाम के बीच फ्लाइट ने अपराह्न 3:31 बजे सकुशल लैंडिंग की।

इस पर एयरपोर्ट और आपात इंतजाम से जुड़े अफसरों ने राहत की सांस ली। इसके बाद जांच दल ने पहुंचकर फ्लाइट व पायलट की छानबीन की।

फ्लाइट की जांच के दौरान पाया गया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी उसमें 30 मिनट और उड़ान भरने का ईंधन बचा था।

एयरपोर्ट अफसर ने बताया कि पायलट की सतर्कता से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग होने के बड़ा हादसा टल गया। अफसर ने बताया कि फ्लाइट में एक घंटे तक उड़ान भरने का ईंधन था।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के इंतजार में फ्लाइट 32 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा। इससे आर्धा ईंधन खत्म हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed