फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The plan to check health is sick

Lucknow News: सेहत जांचने की योजना ही बीमार

Thu, 28 Nov 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The plan to check health is sick
रायबरेली जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चे का इलाज करते चिकित्सक।
रायबरेली। जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का काम करीब एक साल से ठप है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के खाते में चार करोड़ से अधिक का बजट डंप है, लेकिन मोबाइल हेल्थ टीमों को लाने व ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास वाहन तक नहीं है।
विज्ञापन

जिस फर्म के पास वाहन उपलब्ध कराने का अनुबंध था, उसे पिछले साल ही हटा दिया गया। अब तक वाहनों के लिए टेंडर प्रक्रिया न होने के कारण बच्चों की सेहत जांचने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

स्कूलों में 19 साल से कम उम्र के बच्चों की सेहत जांचने और उनका इलाज करने के लिए सीएचसी स्तर पर आरबीएसके की 36 टीमें गठित हैं। इसमें डॉक्टरों के साथ अन्य टीमें भी रखी गई हैं। योजना के तहत हर रोज प्रत्येक सीएचसी से दो टीमें अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की सेहत को जांचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर माह से फर्म ने वाहन देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से लगातार यह योजना दम तोड़ रही है। टीमें स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में वाहनों के अभाव में नहीं पहुंच पा रहीं हैं। विभाग ने साख बचाने के लिए कुछ स्कूलों में पहुंचकर कागजी खानापूर्ति की है।

यह है आरबीएसके योजना ः राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर ब्लॉक के लिए दो-दो मोबाइल हेल्थ टीमें बनाई गईं हैं। इनमें चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह टीमें स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं। सामान्य रोगों से ग्रस्त बच्चों को दवा उपलब्ध कराती हैं। जांच के लिए सैंपल लेती हैं। जन्मजात विकृतियों व अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों को मेडिकल काॅलेज या जिला अस्पताल रेफर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed