फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The people of the department are defying the social media policy of the UP Police

Lucknow : यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी को धता बता रहे विभाग के ही लोग, डीजीपी मुख्यालय ने जताई नाराजगी

Tue, 20 Jun 2023 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 05:38 AM IST
सार

दोनों ही मामलों का डीजीपी मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए कठोर चेतावनी दी है। ये मामले तो बानगी हैं, कुछ पुलिसकर्मी विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी को धता बताने से नहीं चूक रहे हैं।

विज्ञापन
The people of the department are defying the social media policy of the UP Police
demo pic...

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज थाने की पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ पकड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो डीजीपी मुख्यालय के अफसरों ने अपना सिर पकड़ लिया। इसी तरह अमेठी में बिना वीगो लगाए ड्रिप चढ़ाने का पुलिसकर्मी का वीडियो विभाग को शर्मसार कर गया। दोनों ही मामलों का डीजीपी मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए कठोर चेतावनी दी है। ये मामले तो बानगी हैं, कुछ पुलिसकर्मी विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी को धता बताने से नहीं चूक रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस में आईपीएस से लेकर सिपाही तक के तमाम विवादित वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पॉलिसी बनाई गई थी। दुनिया भर के तमाम महत्वपूर्ण संगठनों, पुलिस बलों आदि की पॉलिसी का अध्ययन करने के बाद इसे तैयार किया गया था। यूपी पुलिस की इस सोशल मीडिया पॉलिसी की सराहना देश भर में हो रही है। 
विज्ञापन


नेशनल पुलिस अकादमी, सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेज और कई राज्यों की पुलिस यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी को लागू करने की तैयारी में हैं। वहीं यूपी में पॉलिसी लागू होने के बावजूद अक्सर पुलिसकर्मियों की हरकतें बदनामी का सबब बन रही हैं। इसे लेकर डीजीपी मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने हालिया मामलों का संज्ञान लेते हुए सख्त चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों का हुआ उल्लंघन

  • पुलिस कार्यवाही के दौरान बरामद माल एवं हथियार को बिना सीलमोहर किए हुए फोटो अथवा वीडियो सरकारी एवं व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं डाला जाएगा
  • पुलिस के सराहनीय कार्य से संबंधित पोस्ट में अभियुक्तों की फोटो, वीडियो ब्लर करके ही डाले जाएंगे
  • जिन आरोपियों की शिनाख्त परेड बाकी हो, उनका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया जाएगा


हाल ही में सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन के कुछ मामले सामने आए है। ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है। छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रशांत कुमार , स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed