फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The pace of work of Saumitra Vihar Yojana has increased, plots will be given to 800 farmers

Lucknow News: सौमित्र विहार योजना के काम की बढ़ी रफ्तार, 800 किसानों को दिए जाएंगे प्लाॅट

Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The pace of work of Saumitra Vihar Yojana has increased, plots will be given to 800 farmers
सौमित्र विहार योजना।
लखनऊ। आवास विकास परिषद ने न्यू जेल रोड स्थित सौमित्र विहार योजना के पहले चरण को लेकर कार्यवाही तेज कर दी है। योजना के अंतर्गत लैंड पूलिंग नीति के तहत जिन किसानों की जमीन ली गई थी, उन्हें आगामी एक माह के भीतर प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद परिषद किसानों से ली गई जमीन का पंजीकरण अपने नाम कराएगा, और फिर रेरा पंजीकरण कराकर आम लोगों के लिए बुकिंग खोलेगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष शुरू की गई यह योजना मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थित मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द गांवों की जमीन पर विकसित की जा रही है। कुल 560 एकड़ की इस परियोजना में पहले चरण में लगभग 260 एकड़ भूमि विकसित की जाएगी। उप आवास आयुक्त चंदन पटेल के अनुसार, योजना के लिए अब तक 800 से अधिक किसानों ने लगभग 130 एकड़ भूमि दी है। इन सभी किसानों को विकसित भूमि में से 25 प्रतिशत हिस्सा प्लॉट के रूप में दिया जाएगा। यह प्रक्रिया अगले एक महीने में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

Iकिसानों को प्लॉट देने के बाद परिषद उनकी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराएगा। तत्पश्चात योजना का रेरा पंजीकरण किया जाएगा और फिर आम लोगों के लिए बुकिंग शुरू की जाएगी। प्लॉटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- चंदन पटेल, उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषदI

सौमित्र विहार योजना।

सौमित्र विहार योजना।

सौमित्र विहार योजना।

सौमित्र विहार योजना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article