{"_id":"68813eda10c16c9d610150de","slug":"the-other-party-also-lodged-an-fir-in-the-dispute-over-house-possession-lucknow-news-c-13-knp1050-1305869-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान कब्जेदारी के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान कब्जेदारी के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई एफआईआर
Thu, 24 Jul 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा में मकान कब्जे को लेकर रविवार को हुए संघर्ष में अब दूसरे पक्ष से रानी यादव ने बाराबंकी निवासी बहन, बुआ व फूफा समेत 50 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
गुडंबा में रहने वाली रानी यादव ने बताया कि रविवार दो बजे वह पति विनीत यादव, मां सोमवती, बड़ा भाई राम सिंह के साथ घर पर थीं। इसी बीच बड़ी बहन रेखा यादव, बुआ संगीता यादव व उनके पति 40 -50 किसान यूनियन के सदस्यों के साथ पहुंचे। आरोप है कि इन सभी ने कब्जे की नीयत से उनके चाचा के मकान में लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया। विरोध पर असलहा दिखाकर धमकाया। यही नहीं, बाराबंकी निवासी रेखा यादव, संगीता और उनके साथ आए किसान यूनियन के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में रानी घायल हो गईं। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।