फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The organization of CBSE schools gave a warning if schools does not open then there will be movement

सीबीएसई स्कूलों ने चुनाव के लिए विद्यालय न देने का लिया निर्णय, स्कूल न खोले गए तो होगा आंदोलन

Sun, 30 Jan 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The organization of CBSE schools gave a warning  if schools does not open then there will be movement
सीबीएसई स्कूलों के संगठन ने दी चेतावनी कि अगर स्कूल नहीं खोले गए तो आंदोलन होगा। (फोटो ः प्रतीकात? - फोटो : ??? ?????
सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन की शनिवार को ऑनलाइन हुई बैठक में बंद विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में शामिल प्रदेशभर के सीबीएसई स्कूल प्रबंधकों ने चर्चा के बाद यह निर्णय लिया कि जल्द सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने का निर्णय नहीं लिया गया तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी ने कहा कि इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन अपने स्कूलों की बस, पोलिंग बूथ व चुनाव कर्मचारियों को ठहरने के लिए स्कूल नहीं देंगे।
विज्ञापन

साथ ही ऑनलाइन क्लास भी तत्काल प्रभाव से बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश के स्कूल प्रबंधक अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से मिलकर ज्ञापन देंगे और स्कूलों की समस्या से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण सिर्फ स्कूल-कॉलेज ही बंद किए गए हैं।
जबकि कोचिंग, बाजार, मॉल सभी कुछ खुला हुआ है। अन्य प्रदेशों में विद्यालय खोल दिए गए हैं लेकिन सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं खोले जा रहे हैं। जबकि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है।
बैठक में मुरलीधर यादव, पुष्प रंजन अग्रवाल, एमपी सिंह, अमित कुमार, शिवमूर्ति मिश्रा, आरसी सेंगर, बृजराज सिंह, राकेश गर्ग, बीडी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed