फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The operation period of six Holi special trains has been extended.

Lucknow News: होली स्पेशल छह ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी

Thu, 19 Feb 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The operation period of six Holi special trains has been extended.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रेलवे ने होली स्पेशल छह ट्रेनों के संचालन की अवधि में बढ़ा दी है। इससे होली बाद वापस लौटने वालों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 03257 दानापुर-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल आठ मार्च, 03258 आनंदविहार-दानापुर नौ मार्च, 0559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक सात मार्च, 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक होली स्पेशल आठ मार्च, 03309 धनबाद- दिल्ली द्विसाप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन सात से 10 मार्च, 03310 दिल्ली-धनबाद द्विसाप्ताहिक होली स्पेशल आठ व 11 मार्च को भी चलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 03257 दानापुर-आनंदविहार होली स्पेशल का सूबेदार रेलवे स्टेशन व गोविंदपुरी पर स्टॉपेज संशोधित किया गया है। सूबेदार स्टेशन पर यह दोपहर पौने दो बजे और गोविंदपुरी स्टेशन पर शाम साढ़े चार बजे, जबकि वापसी में 03258 आनंदविहार-दानापुर होली स्पेशल सूबेदार स्टेशन पर दोपहर 2:35 बजे व गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज पांच मिनट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed