फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The only doctor in the Nuclear Medicine department resigned.

Lucknow News: न्यूक्लीयर मेडिसिन विभाग की इकलौती डॉक्टर ने इस्तीफा दिया

Wed, 22 Apr 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The only doctor in the Nuclear Medicine department resigned.
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की इकलौती डॉक्टर सोनम सुमन ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, संस्थान छोड़ने की वजह साफ नहीं है। डॉक्टर के इस्तीफे से न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में पेट सीटी समेत दूसरी मशीनों के संचालन को झटका लगा है। कैंसर संस्थान की ओपीडी में हर दिन 400 मरीज आ रहे हैं। करीब 300 बेड हैं। इमरजेंसी में हर दिन 40- 50 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह विभाग बिना विशेषज्ञ चल रहे
वेतन विसंगति समेत दूसरी बदइंतजामी की वजह से बीते पांच साल में 28 विशेषज्ञ डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। 60 से अधिक नर्सिंग स्टाफ और करीब एक दर्जन से ज्यादा टेक्नीशियन व कर्मचारी कैंसर संस्थान को इस्तीफा भेज चुके हैं। संस्थान में चार विभागों में एक भी डॉक्टर नहीं है। इनमें रेडियोडायग्नोसिस, मेडिकल आंकोलाजी, प्लास्टिक सर्जरी और न्यूक्लियर मेडिसिन है। डॉक्टर न होने कैंसर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों की न्यूक्लीयर मेडिसिन विभाग से संबंधित जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

एक संस्थान, दो वेतनमान
अफसरों का कहना है कि कैंसर संस्थान में दो तरह का वेतनमान डॉक्टरों को प्रदान किया जा रहा है। करीब 24 डॉक्टरों को पीजीआई व केजीएमयू के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। बाकी 10 डॉक्टरों को स्टेट मेडिकल कॉलेज के समान वेतन-भत्ते प्रदान किए जा रहे हैं। नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को भी स्टेट मेडिकल कॉलेज के समान वेतन प्रदान किया जा रहा है। इससे डॉक्टर व कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed