फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The old woman was murdered by a neighbour's house help

Lucknow News: पड़ोसी के घर में काम करने वाले ने की थी वृद्धा की हत्या

Fri, 05 Dec 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The old woman was murdered by a neighbour's house help
नीलिमा श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
लखनऊ। जानकीपुरम के यशोदापुरम निवासी बुजुर्ग नीलिमा श्रीवास्तव (74) की हत्या उनके पड़ोस में रहने वाले प्रशासनिक अफसर (बुलंदशहर में तैनात) के यहां काम करने वाले ने की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। लूटपाट के विरोध में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह नीलिमा श्रीवास्तव के घर में लूट करने के लिए घुसा था। एक कमरे के कोने में छिपकर बैठ गया। देर रात उसने कमरों में नकदी व जेवरात की तलाश शुरू की। तभी नीलिमा की नींद खुल गई। उसने जैसे ही उनको देखा उन पर हमला कर दिया। फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। जो भी सामान मिला उसको बटोर लिया। रात ढाई बजे वहां से वह भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। शुक्रवार को वारदात का खुलासा करेगी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के भी नाम बताए हैं। पुलिस उन दोनों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। एडीसीपी नॉर्थ गोपी नाथ सैनी ने बताया कि कई अहम सुराग मिले हैं। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोला...मैं मारना नहीं चाहता था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसको पता था कि नीलिमा घर में अकेली रहती हैं। मंगलवार को उनके रिश्तेदार घर आए थे। फिर नीलिमा घर के बाहर चली गई थीं, लेकिन वह घर के भीतर ही बैठा रहा था। क्योंकि रात में उसको जेवरात व नकदी बटोरनी थी। उसने कहा कि वह नीलिमा को मारना नहीं चाहता था, लेकिन जब नीलिमा ने उसको देख लिया तो पहचान होने के डर से मार दिया था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed