फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The old tank in sector J of Jankipuram Extension will be demolished and a new one will be built

Lucknow News: जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर जे में पुरानी टंकी तोड़ी जाएगी, बनेगी नई

Sun, 31 Aug 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The old tank in sector J of Jankipuram Extension will be demolished and a new one will be built
पेयजल कार्याें का ​शिलान्यास करते मंत्री एके शर्मा।
लखनऊ। पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर जे में पानी की नई टंकी बनाई जाएगी, एक भूमिगत जलाशय भी बनेगा और तीन नलकूप लगाए जाएंगे। शनिवार को नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने इन कार्याें का शिलान्यास किया। ये काम छह महीने में पूरे होंगे और करीब 12 हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि पेयजल की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। महापौर ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर जीवनस्तर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जलापूर्ति की यह परियोजना मेरा शहर, मेरी शान के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. नीरज बोरा और योगेश शुक्ला ने कहा कि इन योजनाओं से नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, पार्षद राघव राम त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, मान सिंह, दीपक लोधी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम

सेक्टर-जे के खंड-4 में नलकूप रिबोर होगा

मकान नंबर 3/385 के सामने शिव मंदिर एलडीए पार्क में नया नलकूप लगेगा

भवन संख्या सी-06 के सामने सुलभ आवास में नया नलकूप लगेगा
अवर जलाशय परिसर में पानी स्टोर करने के लिए 660 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय बनेगा

खंड-1 में 1500 किलोलीटर क्षमता की बनी पुरानी पानी की टंकी ध्वस्त कर नई टंकी बनाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed