{"_id":"67c466b7d0d2deb0540016ce","slug":"the-number-of-visitors-to-ramlala-s-court-decreased-three-times-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामलला के दरबार में तीन गुना घटी दर्शनार्थियों की संख्या, पास धारकों के लिए लागू हुई पुरानी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामलला के दरबार में तीन गुना घटी दर्शनार्थियों की संख्या, पास धारकों के लिए लागू हुई पुरानी व्यवस्था
Sun, 02 Mar 2025 07:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:41 PM IST
सार
महाकुंभ के दौरान अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अब घट गई है जिससे नगर में लगातार बंदिशों में भी ढील दी जा रही है। पास धारकों के लिए पुरानी व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
राममंदिर में मौजूद दर्शनार्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या रामनगरी में भीड़ का दबाव काफी कम हो गया है। इसका असर रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या पर भी पड़ा है। रामलला के दरबार में दर्शनार्थियों की संख्या तीन गुना घट गई है। पिछले दो दिनों में रामलला के दरबार में 2. 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए हैं। वहीं, महाशिवरात्रि से पहले तक रामलला के दरबार में रोजाना साढ़े तीन से चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। ट्रस्ट ने पास धारकों के लिए पुरानी व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
रामनगरी में भीड़ घटने के बाद लगातार बंदिशों में भी ढील दी जा रही है। रविवार को अयोध्या धाम के विभिन्न चौक-चौराहों व तिराहों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी हटा दी गई है। मेले में लगाए गए सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिए गए हैं। उदया चौराहे से अयोध्याधाम में रविवार को भी चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक बरकरार रही। श्रीराम अस्पताल से लता चौक तक की गई लोहे की बैरिकेडिंग भी रविवार रात हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
रामलला के दरबार में शनिवार को जहां 1.10 वहीं रविवार को 1.15 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। रविवार को भी मंदिर सुबह पांच बजे ही खोला गया और रात 10 बजे तक दर्शन होते रहे। डेढ़ माह बाद रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या सवा लाख से कम पहुंची है। वहीं वीआईपी व सुगम पास धारकों के लिए दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विशिष्ट पासधारकों को रंगमहल बैरियर से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि सुगम पास धारकों को अमावा मंदिर के बगल से व श्रीराम जन्मभूमि पथ से प्रवेश दिया जा रहा है। भीड़ के दौरान पिछले एक पखवाड़े से सुगम पास धारकों को भी रंगमहल बैरियर से ही भेजा जा रहा था।