फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The number of bodies in the post-mortem house doubled

Lucknow News: पोस्टमार्टम हाउस में दोगुनी हुई शवों की संख्या

Sun, 15 Jun 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The number of bodies in the post-mortem house doubled
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पोस्टमार्टम हाउस में शवों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसकी वजह गर्मी का प्रकोप बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में यहां 20 से 25 शव लाए जाते हैं। बीते दो दिनों सें 40 से ज्यादा शव लगातार लाए जा रहे हैं। इनमें से कई लावारिस हैं।



केजीएमयू की मॉर्च्यूरी के 42 डीप फ्रीजर में शव रखे जाते हैं। संख्या बढ़ने से पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ पर भी दबाव बढ़ गया है। इसके चलते तीन शिफ्ट में इनकी ड्यूटी लगाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर आम दिनों में एक या दो लावारिस शव लाए जाते हैं, इस समय इनकी संख्या 10 के करीब पहुंच रही है। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक, संभव है कि गर्मी की वजह से ऐसा हो।
विज्ञापन




हटा लिए गए कूलर, पानी की भी व्यवस्था नहीं



पोस्टमार्टम हाउस पर अपनों के शव लेने आने वालों के लिए पिछले वर्ष लगाए गए कूलर हटाए जा चुके हैं। ऐसे में तपती धूप में टिन शेड के नीचे रहना पड़ता है। पानी का टैंकर भी हटा लिया गया है। यहां अस्थायी शौचालय तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed