फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The noise of gas cylinder shortage reaches villages, queues are forming at agencies.

Lucknow News: गैस सिलिंडर की कमी का शोर गांवों तक, एजेंसियों पर लग रही लाइन

Thu, 12 Mar 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The noise of gas cylinder shortage reaches villages, queues are forming at agencies.
चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।
लखनऊ। गैस सिलिंडर की कमी का शोर अब गांवों व कस्बों में पहुंच चुका है। वहां भी गैस के लिए एजेंसियों पर लाइनें लगने लगी हैं। घरों व विद्यालयों में चूल्हे पर खाना बनने लगा है।
विज्ञापन

चूल्हों पर लकड़ी से बना रहे खाना
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के बालागंज स्थित प्रगति आश्रम हाईस्कूल (आवासीय) में रह रहे 160 विद्यार्थियों के लिए लकड़ियों से भोजन बनाया जा रहा है। स्कूल के लेखाकार महाबीर सिंह ने बताया कि कक्षा पांच से लेकर नौ तक के 160 विद्यार्थी छात्रावास में रह कर वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं। तीन दिन पहले स्कूल के नाम से आवंटित 16 घरेलू सिलिंडर खत्म हो गए। गैस बुक नहीं हुई और ठाकुरगंज स्थित अजीत गैस सर्विस के कर्मचारियों ने गैस देने से मना कर दिया। ऐसे में लकड़ी खरीद कर लानी पड़ी, जिन्हें ईंटों के चूल्हे में जलाकर दो महिला और दो पुरुष रसोइये बच्चों के लिए दिन में दो बार का नाश्ता और दो बार का भोजन बना रहे हैं।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर खाली, नहीं हो रही बुकिंग
मोहनलालगंज। गैस की ऑनलाइन बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके गैस सिलिंडर खाली हो चुके हैं और बुकिंग भी नहीं हाे रही। उपभोक्ता योगेंद्र तिवारी समेत कई लोगों ने बताया कि वे दो दिनों से सिलिंडर की बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार फोन कट जा रहा है। वहीं, कस्बा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर आरके सिंह का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण उपभोक्ता अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद होने के कगार पर रेस्टोरेंट
आलमबाग। कृष्णानगर इलाके में फीनिक्स मॉल इलाके के आसपास संचालित छोटे-बड़े रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर आ गए हैं। रेस्टोरेंट संचालक नंद किशोर पाठक ने बताया कि गैस सिलिंडर की दिक्कत आ रही है, मजबूरी में कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है। कृष्णानगर के सेक्टर जी निवासी रागिनी मिश्रा ने बताया कि वह गैस बुक कर रही हैं, मगर बुकिंग नहीं हो रही। गैस एजेंसी के मैनेजर आलोक वर्मा ने बताया कि हमारे पास सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है, किल्लत नहीं है।
ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद मिल रही गैस
चिनहट। तरुणा गैस वितरक गोदाम पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुकिंग के साथ ओटीपी मेसेज वेरिफिकेशन के बाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग की पुष्टि और मोबाइल पर आए ओटीपी मेसेज को दर्ज कराने के बाद गैस सिलिंडर मिल रहा है। उपभोक्ता अनस ने बताया कि बुकिंग के बाद भीड़ के चलते अगले दिन बुलाया गया है।

गैस की दिक्कत नहीं, बस बुकिंग नहीं हो रही

तेलीबाग। तेलीबाग इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़ का कहना था कि 10 दिनों से गैस की बुकिंग नहीं हो रही है, वह नंबर मिलाते-मिलाते परेशान हो गए हैं। अब एजेंसी पर आए हैं तो यहां भी कहा जा रहा है कि पहले ऑनलाइन बुकिंग करिए, फिर गैस मिलेगी। उपभोक्ता दीपिका, राधा कृष्ण, कुमार सुरेश ने बताया कि जब ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं होगी तो गैस कैसे मिलेगी। भारत गैस एजेंसी के संचालक रंजीत कुमार का कहना है कि सिलिंडर का स्टॉक लगा हुआ है, जिनकी बुकिंग हो जा रही है उनको होम डिलीवरी भी कराई जा रही है।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

चूल्हे पर खाना पकातीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed