फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The news of Brij Bhushan's ticket being canceled turned out to be fake, Sarvesh Pathak reached the Police Comm

कैसरगंज: बृजभूषण शरण का टिकट कटने की लिस्ट वायरल, लिस्ट वाले प्रत्याशी पहुंचे पुलिस कमिश्नर के पास

Wed, 01 May 2024 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 May 2024 09:14 PM IST
सार

Kaiserganj Lok Sabha: कैसरगंज सीट को लेकर बुधवार पूरा दिन ड्रामा होता रहा। सोशल मीडिया में चल रही लिस्ट में जिस व्यक्ति को टिकट देने का दावा किया गया वह शाम को पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच गए। 

विज्ञापन
The news of Brij Bhushan's ticket being canceled turned out to be fake, Sarvesh Pathak reached the Police Comm
पुलिस के पास पहुंचे सर्वेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने अब तक कैसरगंज सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया। आज दोपहर को सोशल मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि सर्वेश पाठक को टिकट दे दिया गया है। शाम होते-होते वह पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचकर उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा कि जानबूझकर अराजक तत्वों द्वारा यह झूठ खबर फैलाई गई है। मुझे किसी प्रकार का टिकट प्राप्त नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


कैसरगंज सीट से भाजपा नेता सर्वेश पाठक को टिकट दिए जाने की फर्जी सूचना की शिकायत पुलिस में की गयी है। सोशल मीडिया में इस तरह की भ्रामक सूचना प्रसारित करने पर सर्वेश पाठक ने डीजीपी और राजधानी के पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है, जिसमें कूटरचित दस्तावेज रचने एवं भ्रामक समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है। उन्होंने भ्रामक सूचना फैलाने वाले को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन






वायरल हुई सूची 
बुधवार को सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मीदवार की एक सूची वायरल हुई तो लोग चकरा गए। लगभग दो घंटे तक सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रहा। जारी सूची में सर्वेश पाठक नाम के व्यक्ति को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने का दावा किया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर राजनीतिक सरगर्मी सातवें आसमान पर पहुंच गई। लोग अपना अपना तर्क देते हुए सूची को पोस्ट कर रहे थे। इस लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का हस्ताक्षर और मुहर भी लगा हुआ था। लिस्ट जारी करने की तारीख भी एक मई अंकित थी। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सूची को फर्जी बताते हुए खंडन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed