फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The new bridge will ease the movement of one lakh population in the old city

Lucknow News: पुराने शहर में एक लाख की आबादी की आवाजाही आसान करेगा नया पुल

Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The new bridge will ease the movement of one lakh population in the old city
लखनऊ। पुराने शहर में करीब एक लाख की आबादी की चौक, ठाकुरगंज से फैजुल्लागंज, दाउदनगर की आवाजाही आसान होने वाली है। इसके लिए राज्य सेतु निगम गोमती पर नया पुल बनाने जा रहा है। दौलतगंज के पास स्थित मेहंदीघाट के पीपे वाले पुल की जगह बनने वाले कंक्रीट के 300 मीटर के पुल का काम 10 दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन से 28 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम इस पुल को बनाने के लिए साइड ऑफिस खोलने जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण की शुरुआत दाउदनगर की ओर से होगी। सेतु निगम खदरा में पक्का पुल के पास भी गोमती पर एक और पुल बना रहा है। इससे लखनऊ से सीतापुर रोड होकर चलने वाले बड़े वाहनों को सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत एलडीए भी सूरजकुंड पार्क के सामने से मनकामेश्वर मंदिर मार्ग की ओर गोमती पर पुल बनवा रहा है। इसके नदी वाले पिलर तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


12 किमी की दूरी 10 मिनट में हो सकेगी तय
सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि मेहंदीघाट पीपे वाले पुल की जगह बनने वाला कंक्रीट का पुल फैजुल्लागंज और दौलतगंज को जोड़ेगा। इससे फैजुल्लागंज की ओर से दाउदनगर, बलराम गाजीपुर, अल्लूनगर-डिगुरिया, गौरभीट, प्रीतिनगर, भरतनगर, केशवनगर, एलडीए की प्रियदर्शिनी कॉलोनी और दौलतगंज की ओर से ठाकुरगंज, कैटिल कॉलोनी, बालागंज, आजादनगर, मल्लाही टोला, गऊघाट, हुसैनाबाद, मुफ्तीगंज, रामगंज, महबूबगंज, मोहिनीपुरवा की आबादी आसानी से आवागमन कर सकेगी। इस पुल से 12 किमी की दूरी 10 मिनट में तय हो जाएगी। अभी इन इलाकों के लोगों का गऊघाट के पास बने गोमती पुल से आना-जाना होता है। मेहंदीघाट पुल बनने से दौलतगंज आदि की तरफ से आने वालों को गऊघाट पुल नहीं जाना पड़ेगा। वे सीधे ग्रीन कॉरिडोर पहुंचकर दाउदनगर, गौरभीट, फैजुल्लागंज के लिए मेहंदीघाट पुल से 10 मिनट में दाउदनगर, गौरभीट, फैजुल्लागंज पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed