फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The network of encroachments spread from the main road to the service lane

Lucknow News: मुख्य सड़क से सर्विस लेन तक फैला अतिक्रमण का जाल

Sat, 06 Jun 2026 03:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
The network of encroachments spread from the main road to the service lane
दुबग्गा में लगा जाम
काकोरी। दुबग्गा के छंदुइया तिराहे पर चलना दूभर हो गया है। यहां मुख्य सड़क से लेकर सर्विस मार्ग तक हर जगह अतिक्रमण का जाल फैला है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मुख्य सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक बेतरतीब ढंग से बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने लगते हैं। ऐसे में तिराहे से लेकर कानपुर बाईपास तक लंबा जाम लग जाता है। वहीं, दुबग्गा सब्जी मंडी के बाहर की सर्विस लेन सुबह छह बजे से दस बजे तक जाम में जकड़ी रहती है। सड़क पर खड़े वाहनों और ठेलों के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो एंबुलेंस तक के निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। व्यापारियों ने बताया कि छंदुइया और कानपुर बाईपास तिराहे पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बूथ मौजूद हैं। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था बेपटरी है। व्यापारियों के अनुसार नगर निगम और पुलिस टीम कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है, मगर कार्रवाई की चंद दिनों बाद ही दोबारा इनका सड़कों पर कब्जा हो जाता है। ऐसे में यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले लाखों लोगों को जाम से दो चार होना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

जाम के डर से नहीं आते ग्राहक-
व्यापारी बीनू शुक्ला ने बताया जाम और अतिक्रमण से कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक जाम में फंसने के डर से बाजार आने से बचते हैं। रविवार और मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। शाम होते-होते सड़कें पार्किंग स्थल में बदल जाती हैं। यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed