फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Nation's Progress Will Be Driven by Youth Solidarity: Dr. Rajeshwar Singh

युवाओं की एकजुटता से होगी देश की तरक्की: डाॅ. राजेश्वर सिंह

Sun, 29 Mar 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Nation's Progress Will Be Driven by Youth Solidarity: Dr. Rajeshwar Singh
डाॅ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। भागीदारी भवन में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं की शक्ति, जिम्मेदारी और देश की प्रगति में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक, विचारशील और एकजुट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिर्फ दो लाख अंग्रेजों ने 200 वर्षाें तक भारत पर राज किया। इसका मुख्य कारण हमारी आंतरिक विभाजनकारी सोच और संकीर्ण दृष्टिकोण था। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां लगभग 60% आबादी युवा है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल सवाल न पूछें, बल्कि समाधान भी खोजें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जातिवाद और संकीर्ण सोच युवाओं की ऊर्जा और देश की एकता को कमजोर करती है, इसलिए इसे हर स्तर पर चुनौती देना युवा कर्तव्य है। डिजिटल शिक्षा और साइबर सुरक्षा पर भी जोर दिया। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में 80 स्कूल और कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत पर प्रतिदिन 762 साइबर हमले होते हैं और इसके लिए युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed