फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation collected fines from two showrooms for parking vehicles on the road

Lucknow News: सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने वाले दो शोरूमों से नगर निगम ने वसूला जुर्माना

Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation collected fines from two showrooms for parking vehicles on the road
लखनऊ। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण अभियान के दौरान अयोध्या रोड पर सड़क पटरी पर अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करने वाले शोरूमों पर विरोध के बीच कार्रवाई। गाड़ियां हटवाने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा पुराने शहर के इलाकों में 100 से अधिक कब्जे विरोध के बीच सड़क पटरी से हटाए गए और सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम जोन सात की टीम ने अयोध्या रोड पर मारुति सुजुकी शोरूम क बाहर खड़ी 25 चार पहिया गाड़ियां हटवाई गईं और 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसी तरह रायल एनफील्ड शोरूम के बाहर खड़ी 50 दो पहिया गाड़ियां हटवाई गईं और 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुराने शहर में जोन छह की टीम ने अभियान चलाया। जिसमें गोल दरवाजा, चरक चौराहा व आसपास इलाके से मुहर्रम व भगवान जगन्नाथ यात्रा को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। यहां 100 से अधिक कब्जे सड़क की पटरी से हटाए गए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने भारी विरोध किया,मगर पुलिस बल साथ होने से उनको पीछे हटना पड़ा। अभियान के दौरान दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed