फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The movable and immovable property of two criminals will be investigated

Lucknow News: दो अपराधियों के चल अचल संपत्ति की होगी जांच

Wed, 01 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The movable and immovable property of two criminals will be investigated
ऊंचाहार (रायबरेली)। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दो अपराधियों की चल अचल संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना प्रभारी ने एसडीएम को पत्र भेजकर दोनों की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के अरखा गांव निवासी हिमांशु तिवारी व माधौपुर सुल्तान गांव के पुष्पेंद्र प्रजापति के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के कई थानों में चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले नवाबगंज पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर अधिनियम तहत कार्रवाई की है, जिसकी विवेचना मानिकपुर थाना प्रभारी दीपनारायण को सौंपी गई है। विवेचक दोनों के आपराधिक कृत्यों से अर्जित की संपत्ति की भी जांच कर रहें। इसके लिए उन्होंनें एसडीएम ऊंचाहार को पत्र भेजकर दोनों की चल व अचल संपत्ति की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि संपत्ति की रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी आय व व्यय के हिसाब से अपराध से अर्जित की गई संपत्ति का ब्योरा निकला जाएगा। चार्जशीट के साथ न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल कर संपत्ति जब्त करने की मांग की जाएगी। आदेश मिलने पर दोनों की संपत्ति जब्त होगी। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट भेजने के लिए तहसीलदार से आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed