फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mourners became restless to visit the flag of Shab-e-Ashura

Lucknow News: शब-ए-आशूर के अलम की जियारत को बेकरार हुए अजादार

Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The mourners became restless to visit the flag of Shab-e-Ashura
इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकाला गया जुलूस। -अमर उजाला
लखनऊ। शब-ए-आशूर का जुलूस शनिवार को विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकलते ही फिजा में या हुसैन, या हुसैन की दर्द भरी सदाएं गूंजने लगीं। जुलूस में आगे आगे हजरत अब्बास का अलम तो पीछे जियारत करते गमगीन अजादारों का हुजूम चल दिया।
विज्ञापन

शहर की तमाम अंजुमनें अपने अलम के साथ नौहाख्वानी और सीनाजनी करती हुईं पीछे चल दीं। जुलूस में शामिल तमाम अजादार जंजीर व कमा का मातम कर इमाम को अपने खून से पुरसा दे रहे थे। जुलूस शिया काॅलेज, चिड़िया बाजार, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा क्रासिंग से दीनदयाल रोड, अर्शफाबाद, गिरधारी सिंह इंटर कालेज, मंसूर नगर, शिया यतीमखाना होता हुआ देर रात दरगाह हजरत अब्बास पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस निकलने से पहले इमामबाड़ा नाजिम साहब में मजलिस को मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने खिताब किया।
विज्ञापन


इमाम हुसैन और नन्हे अली असगर की शहादत का मनाया गम

मुहर्रम की नौ तारीख शब-ए-आशूर पर मजलिसों में हजरत इमाम हुसैन और उनके छह माह के मासूम बेटे अली असगर की शहादत का मंजर पेश किया गया। गुफरानमाब इमामबाड़े में मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने कहा कि कर्बला के मानने वाले कभी जालिमों की हिमायत नहीं कर सकते। इमामबाड़ा आगा बाकर में मौलाना मीसम जैदी, इमामबाड़ा सैयद तकी साहब में मौलाना सैफ अब्बास नकवी, मदरसा नाजमिया में मौलाना हमीदुल हसन, इमामबाड़ा कसरे हुसैनी में मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी, मकबरा सआदत अली खां में मौलाना मुराद रजा और इमामबाड़ा नाजिम साहब में मर्सियाख्वानी की मजलिस में अहसन सईद ने रूप कुमारी का मर्सिया पढ़ कर हजरत इमाम हुसैन और उनके छ माह के बेटे अली असगर को पुरसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहकते अंगारों पर चल इमाम को पेश की खिराजे अकीदत

कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में अंजुमने गुलामान-ए-हैदरे कर्रार की ओर से शाहनजफ इमामबाड़े में आग पर मातम का आयोजन किया गया। राजकिशोर और दीपक आदि हिंदू अजादारों ने भी दहकतों अंगारों पर चलते हुए कर्बला के शहीदों को पुरसा दिया। दरगाह हजरत अब्बास परिसर में भी अजादारों ने दहकतों हुए अंगारों पर मातम कर इमाम को पुरसा दिया।

रक्तदान कर इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद

शब-ए-आशूर पर 151 लोगों ने रक्तदान कर कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन की अजीम कुर्बानी को याद किया। किंग जार्ज मेडिकल काॅलेज के सहयोग से हुसैनी ब्लड डोनर क्लब की ओर से इमामबाड़ा गुफरानमआब में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी धर्म के लोग शामिल हुए। क्लब के अध्यक्ष डाॅ. कामिल रिजवी ने बताया कि शिविर में 151 यूनिट रक्तदान किया गया।


यौम-ए-आशूर का जुलूस आज

मुहर्रम की दस तारीख रविवार को यौम-ए-आशूर का जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकाला जाएगा। इससे पहले इमामबाड़ा परिसर में सुबह 10 बजे मजलिस होगी। सुन्नी समुदाय की ओर से छोटे-छोटे जुलूस की शक्ल में ताजिये बादशाहनगर स्थित कर्बला में पहुंचकर दफन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed