फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mother scolded the teenager for carrying objectionable items to school

Lucknow News: स्कूल में आपत्तिजनक सामान ले जाने पर मां ने लगाई थी किशोर को फटकार

Wed, 17 Dec 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The mother scolded the teenager for carrying objectionable items to school
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी 11 वर्षीय किशोर को मां ने स्कूल में आपत्तिजनक सामान ले जाने पर फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। पुलिस किशोर को अहमदाबाद से सकुशल लेकर सोमवार देर रात लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन


किशोर के शिक्षक पिता ने बताया कि उनका बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। दस नवंबर को स्कूल में शिक्षिकों को उसके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। इस पर फटकार लगाने के साथ घर में भी सूचना दी गई। स्कूल से घर पहुंचने पर मां ने भी बेटे को डांटा था। इससे दुखी होकर वह घर से निकल गया था।
विज्ञापन




गोमतीनगर स्टेशन पर छोड़ी थी साइकिल

पिता ने बताया कि बेटा साइकिल से गोमतीनगर स्टेशन पहुंचा। यहां साइकिल खड़ी कर वह साबरमती एक्सप्रेस में सवार हो गया। बीच सफर में मिले युवक के साथ वह अहमदाबाद पहुंचा। वहां तीन दिन तक वह युवक के घर ठहरा। पिता ने कहा कि युवक ने उनके बेटे का काफी ध्यान रखा। उसी के मोबाइल से उसने कॉल कर मां को अहमदाबाद में होने की सूचना दी थी। पिता ने बताया कि गाजीपुर थाने की पुलिस फौरन गुमशुदगी दर्ज कर उनके बेटे की तलाश में जुट गई थी। बेटे के फोन करने की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस पर टीम आनन-फानन अहमदाबाद पहुंची और उनके बेटे को सकुशल ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed