{"_id":"65a597ba5a555cbfdd03b6fd","slug":"the-moneylender-was-beaten-and-robbed-in-broad-daylight-raebareli-news-c-101-1-slko1031-9510-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्राफ को पीटकर दिनदहाड़े लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्राफ को पीटकर दिनदहाड़े लूटा
Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। बिरनावां दयालपुर गांव के बीच नहर की पटरी पर सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी को लोहे की राड से पीटकर लूट लिया। कनपटी पर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले कि व्यवसायी कुछ समझ पाता, बदमाश भाग निकले। लूटे गए सोने-चांदी की कीमत एक लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के धरई चौराहा निवासी शंकरलाल सोनी सोमवार को बाइक से केनारायपुर गांव जेवरात देने जा रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे दयालपुर माइनर पर बिना नंबर की बाइक से दो बदमाश पहुंचे। शंकरलाल को रोककर सिर पर लोहे की राड से हमला कर झोला छीन लिया। झोले में एक किलो चांदी व दस ग्राम सोने का सामान व मोबाइल था।
सूचना पर आननफानन में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उठा रहे थे दंगल का लुत्फ
क्षेत्र के बभनपुर गांव में दंगल प्रतियोगिता चल रही थी। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल सिपाहियों के साथ दंगल का लुत्फ उठा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर वे दंगल से घटनास्थल पर पहुंचे। इससे क्षेत्रीय लोग थाना प्रभारी से खफा रहे। लोगों का कहना था कि कभी चोरी तो कभी लूट की घटनाएं नसीराबाद क्षेत्र होना आम बात हो गई है। पुलिस घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।