{"_id":"69bc61aff00fa1d02707d6d7","slug":"the-miscreants-left-the-worker-bleeding-and-took-away-his-bike-mobile-and-purse-lucknow-news-c-13-lko1096-1652472-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रमिक को लहूलुहान कर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रमिक को लहूलुहान कर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट ले गए बदमाश
Fri, 20 Mar 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी व खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज।
लखनऊ। काकोरी के मौंदा गांव में भारत पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात करीब 11 बजे श्रमिक को लहूलुहान कर बदमाश बाइक, मोबाइल और पर्स लूटकर भाग गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मौदा गांव निवासी श्रमिक मनोज रावत अपने दोस्त को घर छोड़कर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास वह लघुशंका के लिए रुके थे, तभी तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और पहले उनसे माचिस मांगी। इसके बाद हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी हथियार से लगातार तीन वार कर दिए। इससे मनोज लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस ने घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार सुबह प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार आसपास के लोगों का कहना है कि घटना से पहले मनोज कुछ साथियों के साथ पेट्रोल पंप के पास प्लॉटिंग क्षेत्र में बैठकर शराब पी रहे थे। बाद में सभी घर चले गए। एसीपी शकील अहमद के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।