{"_id":"684dd9aea4a65a03fe05962c","slug":"the-minister-got-angry-and-noted-the-deficiencies-on-paper-lucknow-news-c-13-knp1002-1249774-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नालों में गंदगी, पार्कों में कूड़ा, सड़कों पर अतिक्रमण देख बिफरे मंत्री, कागज में कमियां नोट कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नालों में गंदगी, पार्कों में कूड़ा, सड़कों पर अतिक्रमण देख बिफरे मंत्री, कागज में कमियां नोट कीं
Wed, 18 Jun 2025 09:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:10 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार सुबह सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे
विज्ञापन
गंदगी देख नाराज हुए मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नालों में गंदगी अटी पड़ी थी। सफाईकर्मियों के पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। हद तो यह थी कि नाबालिग से नाला साफ कराया जा रहा था। पार्क में कूड़ा, सड़कों पर अतिक्रमण, पेयजल व्यवस्था में गड़बड़ी..., जब ये कमियां वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेखा खन्ना ने देखीं तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने संबंधित अफसरों को फटकारा। उनके वेतन से कटौती के निर्देश दिए। कमियों को वह नोट भी कर ले गए।
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार सुबह सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे। उनके साथ महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई अफसर भी थे। उन्होंने अमीनाबाद, डालीगंज, फैजुल्लागंज आदि इलाकों का निरीक्षण किया। फैजुल्लागंज में नाले की सफाई कर रहे लोगों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे। उनके आने पर जूते वगैरह उपलब्ध कराए गए। वहीं, एक नाले की सफाई नाबालिग कर रहा था, जिस पर महापौर गुस्सा हो गईं। उन्होंने उसे बाहर निकलवाया। मंत्री सफाई व्यवस्था पर सबसे ज्यादा नाराज दिखे।
उन्होंने जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। क्षेत्र में 75 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। जोनल अधिकारी से लेकर सफाईकर्मियों तक के दो-दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। उन्होंने नियमित क्षेत्र का भ्रमण करने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने को कहा। यह भी कहा कि बरसात से पहले नालियों की सफाई हो जाए, ताकि जलभराव से राहत मिल सके। जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक रखने पर ध्यान दें। मुख्य मार्गों के साथ गलियों की भी व्यवस्थित सफाई हो। प्रभारी मंत्री अयोध्या दास वार्ड भी पहुंचे, जहां गंदगी व चोक नालियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यहां के जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक व अन्य सफाईकर्मियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री आगे, पीछे चलते रहे सफाईकर्मी
प्रभारी मंत्री का काफिला निरीक्षण के दौरान जिधर भी जाता रहा, उनके पीछे-पीछे सफाईकर्मी भी चलते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंत्री का काफिला रुकते ही सफाईकर्मी ड्यूटी पर लग जा रहे थे।
खुद रजिस्टर पर नोट्स बनाते दिखे
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जब फैजुल्लागंज का निरीक्षण कर रहे थे तो वह खुद हाथों में रजिस्टर लिए दिखे। वह सफाई, पेयजल आदि के बाबत जो भी खामियां मिल रही थीं, उनके नोट्स बना रहे थे।
पार्षद के जवाब पर खिलखिला उठे
फैजुल्लागंज में निरीक्षण के दौरान पार्षद के जवाब पर प्रभारी मंत्री सहित महापौर खिलखिला उठीं। खन्ना ने पार्षद से पूछा कि आपका इलाका कितना बड़ा है। इस पर पार्षद ने जवाब दिया- 600 किलोमीटर। उनके जवाब पर मंत्री सहित अफसर खिलखिला उठे। बोले, इलाका दिल्ली तक है क्या।
अमीनाबाद : घंटाघर पार्क में कूड़े का अंबार, अतिक्रमण
वित्त मंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के अमीनाबाद का निरीक्षण किया। यहां घंटाघर वाले पार्क में कूड़े का ढेर देखकर वह नाराज हुए। उन्होंने पार्क में पौधरोपण करने को कहा। क्षेत्र में एक सीसी रोड बनाने को भी कहा। साथ ही निर्माणाधीन पानी की टंकी की जानकारी ली। निर्देश दिया कि तय समय में निर्माणकार्य पूरा हो। उन्होंने अतिक्रमण एवं रोड पर कूड़े को लेकर अफसरों को फटकारा। जोनल अफसरों से सफाईकर्मियों तक का एक-एक दिन का वेतन काटने को कहा।
डालीगंजः पेयजल व्यवस्था गड़बड़, नालियों में गंदगी
प्रभारी मंत्री टीम के साथ निरालानगर वार्ड के डालीगंज भी पहुंचे। यहां लोगों ने उन्हें बताया कि कूड़े की गाड़ी कभी-कभार आती है। डोर-टू-डोर कलेक्शन हो रहा था, लेकिन पेयजल की व्यवस्था गड़बड़ मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जोनल अधिकारी व अन्य सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने को कहा। उन्होंने कहा कि 90 सफाईकर्मी क्षेत्र में कार्यरत हैं। फिर भी सफाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।