{"_id":"6658f190f8709727fd0762b6","slug":"the-mining-team-that-reached-the-former-ministers-dhaba-was-chased-away-raebareli-news-c-101-1-slko1033-114992-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व मंत्री के ढाबे पर पहुंची खनन टीम को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व मंत्री के ढाबे पर पहुंची खनन टीम को खदेड़ा
Fri, 31 May 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लालगंज मार्ग स्थित पूर्व मंत्री के ढाबे पर बृहस्पतिवार को ओवरलोड ट्रकों की जांच करने खनन विभाग की टीम पहुंची। वहां टीम के साथ अभद्रता करते हुए उसे खदेड़ दिया गया। पुलिस के साथ दोबारा पहुंची टीम ने ट्रक को सीज कर दिया। खनन अधिकारी ने बछरावां थाने में तहरीर देकर ढाबा मालिक समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे क्षेत्रीय अधिकारी परिवर्तन लखनऊ मंडल के साथ खनन अधिकारी उमाकांत की टीम बछरावां लालगंज मार्ग पर नंदा खेड़ा स्थित पंजाबी ढाबा पर पहुंची। बगैर रॉयल्टी के ओवरलोड छह ट्रक खड़े मिले। ट्रकों पर मौरंग लदी थी। टीम ने वाहनों का चालान करने का प्रयास किया।
इस पर ढाबा संचालक अभिषेक सिंह निवासी देवगांव थाना खीरों ने अपने 20-25 अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। स्वयं के ट्रक बताकर मारपीट व झड़प पर उतारू हो गए। ढाबा संचालक के पिता पूर्व मंत्री रहे हैं। ढाबे से टीम को भगा दिया। बाद में बछरावां पुलिस को बुलाकर टीम दोबारा ढाबे पर पहुंची। मौके से पांच ट्रक चले गए थे। एक ट्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले में खनन अधिकारी उमाकांत ने बछरावां थाने में तहरीर देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने, मारपीट व झड़प का प्रयास किए जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि एक ट्रक सीज किया गया है। खनन अधिकारी की तहरीर पर ढाबा संचालक व पूर्व मंत्री के पुत्र अभिषेक सिंह व 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।