फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The message of cleanliness reached every street

Lucknow News: गली-मोहल्ले तक पहुंचाया सफाई करने का संदेश

Fri, 16 May 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The message of cleanliness reached every street
लखनऊ। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। इस दौरान जनता के साथ मिलकर स्वच्छता और वैज्ञानिक सोच के संदेश को गली-मोहल्ले तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पखवाड़े की शुरुआत पहली मई को संस्थान में स्वच्छता शपथ से हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर ने कहा कि स्वच्छ भारत की कल्पना तभी साकार हो सकती है जब हर नागरिक घर और आस-पड़ोस से स्वच्छता की शुरुआत करे।
विज्ञापन




इस दौरान बीएसआईपी की टीम ने बख्शी का तालाब स्थित भीखमपुर के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। तंबाकू और पान मसाले खाकर थूकने से होने वाली गंदगी के प्रति जागरूकता, बच्चों के लिए स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, पौधरोपण अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशियाना स्थित रिक्शा कॉलोनी में आउटरीच कार्यक्रम हुआ। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र की महिलाओं को स्वच्छता किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed