फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mercury dropped, people shivered with cold, yearning for sunshine.

Lucknow News: लुढ़का पारा, धूप के लिए तरसते रहे ठंड से कांपते लोग

Sat, 20 Jan 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, people shivered with cold, yearning for sunshine.
रायबरेली में शुक्रवार को शहर में पूरे दिन बदली व धुंध छाई रही, जिससे सड़को पर अधिकतर वाहन लाइट
रायबरेली। जनवरी माह की सर्दी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। शुक्रवार को दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। आसमान में कोहरा व धुंध छाया रहा। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग ठंड से कांपते रहे। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए हीटर और ब्लोवर का इंतजाम किया गया। ठंड की वजह से सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम लगातार कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत हल्के कोहरे व गलन के बीच हुई। लोग ठिठुरन से कांपते रहे। दोपहर तक बादलों की आवाजाही से गलन बनी रही। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों में हीटर और ब्लोअर के आगे बैठे रहे। ठंड की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


एम्स के हृदय रोग विभाग में चार बजे तक ओपीडी
ठंड के कारण दिल के रोगियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। एम्स में शुक्रवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता ने शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम होने के कारण रोजाना करीब 200 मरीज तक ओपीडी में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि हृदय रोग से बचने के लिए ठंड से बचना जरूरी है। गर्म कपड़े पहनने के साथ गर्म पानी का प्रयोग करें। नहाने के लिए भी गर्म पानी का ही प्रयोग करें। समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 10 मरीज भर्ती
जिला अस्पताल में शुक्रवार को जुकाम, बुखार, सीने में दर्द और डायरिया के 10 से अधिक मरीज भर्ती कराए गए। जिनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में अंकित (30), जगदीश (32), एकता (5), सुमित (40), नोखेलाल (40), नंदिनी (20), फूलदुलारी (60), दीपेंद्र (9), शिवनाथ (75), राकेश (32) को भर्ती कराया गया है। सीएमएम डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग ठंड से बचने का प्रयास करें।


नवजात की मौत
शिवगढ़ क्षेत्र के भौंसी की पूनम की बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में प्रसव हुआ। प्रसव के बाद ही नवजात की हालत गंभीर हो गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed