{"_id":"68dd87bf9077621fe000496d","slug":"the-mayor-bought-saris-from-gandhi-ashram-the-municipal-commissioner-bought-shirts-lucknow-news-c-13-knp1050-1409588-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महापौर ने गांधी आश्रम से खरीदीं साड़ियां, नगर आयुक्त ने कमीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महापौर ने गांधी आश्रम से खरीदीं साड़ियां, नगर आयुक्त ने कमीज
विज्ञापन
गांधी आश्रम में साड़ी खरीदतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के कई अफसरों और भाजपा पार्षदों ने गांधी आश्रम जाकर कपड़े और घरेलू सामान खरीदे। महापौर ने दो साड़ियां लीं, तो नगर आयुक्त ने शर्ट (कमीज) खरीदी। इनके अलावा नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा, जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने भी खरीदारी की।
इससे पहले महापौर ने नगर निगम मुख्यालय में बैठक की, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। इस क्रम में नगर निगम भी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देगा।
महापौर ने कहा कि गांधी आश्रम से खरीदारी करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपील की कि शहरवासी इस त्योहारी सीजन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदें। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।