{"_id":"68bdf6086a80b0fcfc078563","slug":"the-man-who-claimed-to-be-an-ias-officer-is-still-out-of-police-custody-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1374542-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को आईएएस बताने वाला पुलिस की गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को आईएएस बताने वाला पुलिस की गिरफ्त से दूर
Mon, 08 Sep 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
फर्जी एनएसजी कमांडो रंजन कुमार व खुद को आईएएस बताने वाला विकास राय।
शुभम अवस्थी
लखनऊ। खुद को आईएएस बताने वाले विकास राय की हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब पुलिस विकास के खिलाफ कोर्ट में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के लिए आवेदन करेगी। आरोपी की सुरक्षा में लगे फर्जी एनएसजी कमांडो रंजन कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष सरोज के मुताबिक कुछ समय पहले ही विकास ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 24 अगस्त को आरोपी की याचिका खारिज कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित हैं। सर्विलांस सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
मुंबई तो कभी गुरुग्राम में मिल रही लोकेशन
पुलिस के अनुसार विकास इतना शातिर है कि वह बचने के लिए अलग-अलग सिम कार्डों का इस्तेमाल कर रहा है। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। विकास की लोकेशन मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा और मध्य प्रदेश में मिल रही है। हालांकि, टीमें लगातार विकास के संभावित ठिकानों और शहीद पथ स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में उसके फ्लैट पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
वेश बदलकर घूमने की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी विकास अपना वेश बदले हुए है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जल्द ही कोर्ट में आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए आवेदन करेगी।
यह है मामला
पांच जुलाई को आलमबाग पुलिस ने बस अड्डे से कुशीनगर के सुजान में रहने वाले फर्जी एनसजी कमांडो रंजन कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास मुंगेर की बनी मेड इन इटली लिखी पिस्टल, कारतूस, वायरलेस सेट, यूपी पुलिस की जाली आईडी, वर्दी पहने फोटो, डीजीपी का जाली प्रशंसा चिह्न, जाली प्रशस्तिपत्र, मेडल, सुरक्षा विभाग का जाली आदेश, इंटेलिजेंस विभाग के दो जाली आदेश, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह विकास राय की सुरक्षा में तैनात था। पुलिस जांच में सामने आया था कि विकास आईएएस नहीं है। ऐसे में रंजन और विकास पर केस दर्ज किया गया था।