फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The loader driver behaved indecently with the girl when she protested against the collision

Lucknow News: टक्कर के विरोध पर लोडर चालक ने युवती से की अश्लील हरकत

Fri, 06 Jun 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The loader driver behaved indecently with the girl when she protested against the collision
लखनऊ। मदेयगंज में मंगलवार को तेज रफ्तार लोडर बाइक से टकरा गया। बाइक सवार की पत्नी ने इसका विरोध किया तो लोडर चालक ने उससे अश्लील हरकत की। मदेयगंज पुलिस ने बुधवार को चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




मड़ियांव निवासी युवक के मुताबिक मंगलवार सुबह वह बाइक पर पत्नी के साथ हनुमान सेतु मंदिर से लौट रहा था। मदेयगंज में बंधा रोड पर बैरियर संख्या दो के पास तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि जब उन्होंने व उनकी पत्नी ने नशे में धुत लोडर चालक मनोज और उसके साथी का विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। इससे मना करने पर उनकी पत्नी से अश्लील हरकत की। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने मनोज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मनोज पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, दूसरों का जीवन खतरे में डालने, छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed