{"_id":"6a9887fb6a074d98240e550d","slug":"the-lda-team-arrived-to-demolish-the-shop-without-the-compensation-being-credited-to-the-account-and-the-villagers-surrounded-it-lucknow-news-c-13-lko1070-1902605-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुआवजा खाते में पहुंचे बिना दुकान तोड़ने पहुंची एलडीए टीम, ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुआवजा खाते में पहुंचे बिना दुकान तोड़ने पहुंची एलडीए टीम, ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
दुकान तोड़ने के दौरान हंगामा करते ग्रामीण।
लखनऊ। मोहरी कला में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब आईटी सिटी योजना के तहत दुकानों को हटाने पहुंची एलडीए की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि मुआवजा दिए बिना ही दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई का आदेश मांगने पर अधिकारी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सके।
जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी की अगुवाई में एलडीए की टीम दोपहर में मोहरी कला पहुंची थी। टीम परेहटा निवासी संतोष सिंह व तेलीबाग निवासी अनुज प्रजापति की दुकानें तोड़ने लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की गई।
संतोष सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि दुकानों का मुआवजा अभी उनके खाते में नहीं आया है। इसके बावजूद कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर एलडीए की अदालत में मुकदमा भी चल रहा है, जिसकी अगली तारीख अगले सप्ताह है। आरोप है कि कार्रवाई से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, देवांश त्रिवेदी ने बताया कि करीब 12 दिन पहले मुआवजे की राशि जारी कर दी गई थी। टीम को जानकारी नहीं थी कि रकम खाते में नहीं पहुंची है। उन्होंने माफी मांगते हुए जांच का आश्वासन दिया। कहा कि खाते में मुआवजा पहुंचने के बाद ही कार्रवाई होगी।