{"_id":"6a29cf7bd147f542950d777e","slug":"the-lda-dug-up-the-perfectly-well-maintained-supanch-sudarshan-vatika-in-lalbagh-and-turned-it-into-a-field-lucknow-news-c-13-lko1070-1776792-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए ने लालबाग की अच्छी भली सुपंच सुदर्शन वाटिका को खोदकर बना दिया खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए ने लालबाग की अच्छी भली सुपंच सुदर्शन वाटिका को खोदकर बना दिया खेत
विज्ञापन
खोदी गई वाटिका।
लखनऊ। लालबाग के भोपाल हाउस में 15 साल पहले महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका संवारी गई थी। यह अभी अच्छी भली थी, मगर एलडीए ने नए सिरे संवारने के नाम पर इसे खोद कर खेत बना दिया है। अब फिर इसे बनाने के नाम पर करीब 50 लाख रुपये बर्बाद किए जाएंगे। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शहर के सबसे प्रमुख हजरतगंज बाजार के वर्ष 2010 में 200 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर इसे संवारने का काम उससे पहले करीब तीन साल पहले तत्कालीन बसपा सरकार में करोड़ों रुपये खर्च कर शुरू हुआ था। लालबाग का इलाका हजरतगंज से बिल्कुल जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह इलाका भी बेहतरीन तरीके से संवारा गया। भोपाल हाउस में बनी महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका का भी सुंदरीकरण हुआ। यहां आकर्षक फव्वारे लगाए गए थे। बैठने के लिए लोहे की सुंदर बेंचें लगाई गई थीं। लोग सांस्कृतिक आयोजन कर सकें, इसके लिए मुक्ताकाशी मंच भी बनाया गया था। पार्क के चारों ओर पौधे लगाए गए थे। कुल मिलाकर एक आदर्श आधुनिक कलेवर में उसे संवारा गया था।
बसपा सरकार जाने के बाद इसकी देखभाल में कमी रहने से इसकी चमक में कुछ कमी तो आई, मगर वहां लगाए गए पत्थर, टाइल्स, मंच किसी में कोई बड़ी कमी नहीं आई थी। अब अचानक इस पार्क को एलडीए ने खोदकर खेत बना दिया है। यहां बने मंच और अच्छे मजबूत टाइल्स और अन्य आकर्षक निर्माण आसानी से नहीं टूटे, तो इन्हें जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अभी महर्षि की मूर्ति लगी है
पार्क के मेन गेट पर महर्षि सुपंच सुदर्शन की प्रतिमा अभी लगी है। अभी ठेकेदार फर्म महालक्ष्मी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से पार्क का आधा हिस्सा ही खोदा गया है। मूर्ति वाला हिस्सा खोदा जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। इस बारे में वाल्मीकि समाज के नेता नरेश वाल्मीकि ने बताया कि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वाटिका का सुंदरीकरण किया जाना है, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई, यह सही नहीं है।
पैसे की बर्बादी और कुछ नहीं : रेशू
सपा के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व पार्षद दल नेता यावर हुसैन रेशू ने कहा कि यह पार्क तो अच्छा भला था। इसमें कुछ करने की जरूरत नहीं थी। इसे फिर संवारने के नाम पर सिर्फ पैसे की बर्बादी की जा रही है। अच्छा होता कि एलडीए किसी ऐसे पार्क को संवारने पर पैसा खर्च करता, जो बदहाल हैं। ऐसे पार्कों की तादाद सैकड़ों में हैं। एलडीए की अपनी ही कॉलोनी में तमाम पार्क उपेक्षा का शिकार हैं।
Iपार्क को फिर नए सिरे से संवारा जाएगा। यहां पर फव्वारा नहीं चल रहा है और बेंच भी टूट रही हैं। इसी कारण इसे संवारकर और अच्छा बनाया जाएगा।I
I-प्रवीन कुमार, सहायक अभियंता एलडीएI