फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The kitchen was unlocked after three days and breakfast was distributed.

Lucknow News: तीन दिन के बाद खुला किचन का ताला, नाश्ते का हुआ वितरण

Mon, 12 Jan 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The kitchen was unlocked after three days and breakfast was distributed.
लखनऊ। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की किचन में तीन दिन से लगा ताला रविवार को खुल गया। हालांकि, प्रसूताओं को खाने का वितरण नहीं हुआ। उन्हें नाश्ता देकर काम चलाया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने रसोइयों को कई माह भुगतान तक नहीं किया। ऐसे में रसोइयों ने काम ठप कर दिया है। वहीं, वेंडर का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाहर से खाना मंगवाकर रात में वितरण कराया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से पिछले वर्ष जनवरी में सभी सीएचसी में खाने-नाश्ते के लिए टेंडर हुआ था। इसमें एक कंपनी को काम का ठेका मिला था। एनएचएम वेंडर को हर दिन करीब 135 रुपये प्रति मरीज का भुगतान कर रहा है। इसके बाद भी छह माह से वेंडर ने रसोइयों को भुगतान नहीं किया है। इस कारण रसोइयों ने खाना पकाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि रविवार सुबह प्रसूताओं को नाश्ता दिया गया था। किचन में निर्माण की वजह से खाना नहीं बन सका था। वेंडर ने रात का खाना बाहर से मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed