{"_id":"68c33de56ad08b8f6c054be9","slug":"the-kingpin-of-the-cap-mask-gang-that-committed-theft-in-broad-daylight-and-two-henchmen-were-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-1379875-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन दहाड़े चोरी करने वाले टोपी-मास्क गिरोह का सरगना व दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन दहाड़े चोरी करने वाले टोपी-मास्क गिरोह का सरगना व दो गुर्गे गिरफ्तार
Fri, 12 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। दिनदहाड़े घरों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी पार करने वाले टोपी-मास्क गिरोह के सरगना व दो गुर्गों को चिनहट पुलिस ने बुधवार देर रात मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास छह लाख के सोने-चांदी के जेवर और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। सरगना पर हिस्ट्रीशीटर की भी कार्रवाई हो चुकी है।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पकड़े गए आरोपी गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी अमित कुमार रस्तोगी, बहराइच के रूपईडीहा निवासी अभिनंदन यादव, बाराबंकी के रामनगर निवासी नरसिंह गौतम है। अमित सरगना है, जिस पर विभिन्न थानों में चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। गोमतीनगर विस्तार और चिनहट थाने से इस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं, अभिनंदन पर 14 मामले दर्ज हैं। 11 अगस्त को चक मल्हौरी निवासी अभिषेक राय ने घर से 1.50 लाख और 25 लाख के जेवर चोरी होने का थाने में केस दर्ज कराया था। चार सितंबर को लौलाई के सूर्यपाल कश्यप ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया।
दो बार जेल जा चुका है सरगना
इंस्पेक्टर ने बताया कि अमित दो बार पुलिस मुठभेड़ में जेल भेजा जा चुका है। करीब तीन महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। अमित व इसके दो साथी दिन में टोपी-मास्क पहन कर रेकी करते थे। मकान चयनित होने पर अमित कार को कुछ दूरी पर खड़ी कर देता था। फिर वह घर के बाहर खड़े होकर पहरा देता था, जबकि उसके साथी अंदर जाकर जेवर और कीमती सामान बटोर लेते थे। इस बीच अमित को कोई टोक देता था तो वह रास्ता भटक जाने का बहाना बनाने लगता था। वारदात करने के बाद तीनों आरोपी जेवर को राह चलते लोगों को बेच देते थे।