फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The journey into the inner depths of the hunter, brought to the stage in a complete incarnation.

Lucknow News: पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

Tue, 07 Apr 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The journey into the inner depths of the hunter, brought to the stage in a complete incarnation.
पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा
लखनऊ। बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन राज बिसारिया प्रेक्षागृह में शाम की प्रस्तुति के रूप में दिल्ली के क्षितिज थियेटर ग्रुप की ओर से नाटक पूर्णावतार का मंचन किया गया। नाटक में जरा नामक एक शिकारी की अंतर्मन की यात्रा दिखाई दी जो अनजाने में अपने ही सौतेले भाई श्रीकृष्ण की मृत्यु का कारण बन जाता है।
विज्ञापन

प्रमथनाथ बिशी के मूल उपन्यास पर आधारित इस प्रयोगात्मक नाटक का नाट्य रूपांतरण और निर्देशन किया संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी वरिष्ठ रंगकर्मी भारती शर्मा ने। तकरीबन एक घंटा 45 मिनट की प्रस्तुति में दिखाया जाता है कि शिकारी जरा गहरे अपराधबोध से ग्रसित होकर मुक्ति की खोज में निकल पड़ता है। नाटक में संदेश दिया गया है कि पलायन केवल एक भ्रम है और मनुष्य को शांति तभी मिलती है जब वह अपने भीतर के सत्य का सामना करता है। समय के भेद को मिटाकर भूत, वर्तमान और भविष्य को एक निरंतरता में देखना ही इस नाटक का सार बना। मंच पर अभिनेता वैभव त्रिपाठी ने जरा की भूमिका निभाई। इसके अलावा शशिकांत वत्स, आशीष शर्मा और हर्ष यादव ने भी अपने अभिनय से प्रभावित किया। महिला पात्रों में काव्या सजीव, कनिष्का और तनिषा तिवारी ने भी सजीव प्रस्तुति दी। अन्य सहयोगी कलाकारों में राजा पांडेय, मोहन पटेल, शिवम पांडेय, निखिल रांगेरा और कमल यादव शामिल रहे। ऋषि मिश्रा ने संगीत संचालन किया।

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

पूर्णावतार में मंच पर उतरी शिकारी के अंतर्मन की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed