{"_id":"6a8f5700e39b3ea48108c0e7","slug":"the-investigating-officer-could-not-meet-the-complainant-the-statement-will-be-recorded-soon-lucknow-news-c-13-lko1070-1893216-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवेचक की शिकायतकर्ता से नहीं हो सकी मुलाकात, जल्द दर्ज किया जाएगा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवेचक की शिकायतकर्ता से नहीं हो सकी मुलाकात, जल्द दर्ज किया जाएगा बयान
Thu, 27 Aug 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पीजीआई थाने में दरोगा, दो सिपाहियों व दो-तीन अज्ञात लोगों पर दर्ज अपहरण, मारपीट, लूट व धमकी के मामला में पुलिस शिकायतकर्ता राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सैनी से संपर्क नहीं कर पाई है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा शिवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को वृंदावन योजना सेक्टर-6सी निवासी महेंद्र सैनी से मिलने गए पर बयान दर्ज न हो सका। पुलिस बयान व साक्ष्य हासिल कर आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। महेंद्र सैनी के अनुसार, 19 सितंबर 2024 की सुबह उनके बेटों को लखनऊ आवास से ले जाया गया। आरोप है कि सफेद एसयूवी में आए लोग खुद को बिजनौर पुलिस बता रहे थे। परिजनों का कहना है कि बेटों को घर से ले जाने के बाद उन्हें पता चला कि बिजनौर के नूरपुर थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 341/2024 में दोनों को आरोपी बनाया गया है। महेंद्र सैनी का दावा है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज व वीडियो है जो लखनऊ से बेटों को ले जाने की पुष्टि करते हैं। पुलिस रिकॉर्ड में बेटों की गिरफ्तारी बिजनौर के गोहावर चौराहे से दिखाई गई। न्यायालय के आदेश पर दरोगा गौतम, कांस्टेबल अमित कुमार, राहुल व अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।