फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The intensity of cumin has softened, now

Lucknow News: जीरे के तेवर हुए नरम, अब खूब लगेगी छौंक

Tue, 17 Jun 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The intensity of cumin has softened, now
लखनऊ। भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बाद अब ईरान-इस्राइल के बीच युद्ध से बिगड़े हालात से जीरे के निर्यात में कमी आई है। इस कारण राजधानी की थोक मंडी में एक माह में जीरे का भाव 680 रुपये से 260 रुपये हो गया है।
विज्ञापन




यहियागंज के व्यापारियों ने बताया कि तीन वर्ष पहले जीरे का निर्यात ज्यादा हुआ था। ऐसे मे इसकी कीमत 180 से 800 रुपये किलो तक पहुंच गई थी। बाद में भाव में उतार-चढ़ाव आते रहे।
विज्ञापन


एक महीने पहले तक जीरा 680 रुपये पर आकर टिक गया था, लेकिन अब इसका भाव 240-260 रुपये किलो हो गया है। व्यापारियों के अनुसार वैश्विक युद्ध से अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ है और विदेश में जीरे की मांग में गिरावट आई है। देश में जीरे का उत्पादन बेहतर होने से भी इसकी कीमतों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नारियल 50 रुपये हुआ महंगा

एक ओर जीरे ने राहत दी है तो दूसरी ओर नारियल (सूखा) भाव खा रहा है। थोक में इसके दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। अब एक किलो नारियल का दाम 280 रुपये हो गया है। इस तेजी का कारण देश के कुछ हिस्सों में नारियल का कम उत्पादन होना बताया जा रहा है। कम आवक के चलते मांग के मुकाबले नारियल की आपूर्ति कम हो गई है, जिससे दाम चढ़ गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed